Latehar News: नौ साल तक पत्नी बनाकर रखने का आरोप, शादी से इनकार
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। बारियातू थाना क्षेत्र की एक महिला ने राजू पासवान पर करीब नौ साल तक शादी का झांसा देकर पति-पत्नी की तरह संबंध रखने और अब विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय और अपनी तथा चार वर्षीय बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, महिला का राजू पासवान पिता जगरनाथ पासवान ग्राम बेसरा निवासी से करीब नौ वर्ष पहले प्रेम संबंध हुआ था। इस बीच महिला की शादी दूसरे व्यक्ति से हो गई, लेकिन शादी के आठ महीने बाद ही उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद राजू ने दोबारा संपर्क कर उससे शादी करने और पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि इसी आश्वासन पर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब चार वर्ष पहले महिला ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम सौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.