Latehar News: नेतरहाट में कथित फर्जी ग्रामसभा पर ग्रामीणों का विरोध, बियर बार प्रस्ताव निरस्त करने की मांग
लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। सूबे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में बियर बार खोलने को लेकर कथित फर्जी ग्रामसभा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नेतरहाट स्थित देवी मंडप परिसर में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) 1996, झारखंड पेसा नियमावली-2025 एवं ग्रामसभा की पारंपरिक व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान सत्येंद्र किसान की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोगों ने ग्राम प्रधान को बहला-फुसलाकर नए रजिस्टर एवं सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उन्हीं हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर बियर बार के समर्थन में ग्रामसभा की कथित कार्यवाही तैयार कर दी गई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस ग्रामसभा की कार्यवाही प्रस्तुत की जा रही है, उसकी न तो गांव में कोई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.