Latehar News: नेतरहाट पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों पर शराब सेवन व दुर्व्यवहार का आरोप
लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब सेवन, गाली-गलौज, धमकी देने और ड्यूटी में लापरवाही से संबंधित शिकायतों को लेकर बुधवार को पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम प्रधान सत्येन्द्र किसान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद ग्राम सभा ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण की अनुशंसा करते हुए उनके स्थान पर अन्य कर्मियों की नियुक्ति की मांग की। ग्राम सभा में नेतरहाट पीएचसी में पदस्थापित डॉ. रवि उरांव और कर्मचारी कामरंजन पासवान पर अस्पताल परिसर में शराब का सेवन करने तथा अन्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए। शिकायत में तीन सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे नर्स सूर्यमणि तिग्गा के कमरे में शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.