Latehar News: नेतरहाट पंचायत सचिवालय में लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: महुआडांड़। नेतरहाट पंचायत सचिवालय में मंगलवार को जिला प्रशासन के सौजन्य से प्रशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) एवं चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) के लिए विशेष शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, नेतरहाट मुखिया रामबिशून नगेसिया, दुरुप मुखिया उषा खलखो तथा परहा टोली मुखिया रीता खलखो उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही लाइसेंस बनवाने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय पहल है। यह भी पढ़ें- Simdega News: ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस के लिए लगाया गया शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.