Latehar News: नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
लातेहार, जुलाई 9 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सीओ बालेश्वर राम व कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिए उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक,आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकार सौरभ शिवांशु,चंदन चिराग एवं ऋषभ खत्री ने विभिन्न दृश्यों का मंचन करते हुए बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इसके साथ ही परिवार में कलह,आर्थिक संकट, अपराध और सामाजिक विघटन जैसी समस्याएं भी जन्म लेती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.