Latehar News: नीट परीक्षा में लातेहार के गौरव और श्रेया ने लहराया परचम
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि । नीट (यूजी) परीक्षा -2026 के घोषित परिणाम में लातेहार के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शहर के जुबली चौक निवासी गौरव कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 15562 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। उनकी इस उपलब्धि पर पिता ध्रुव कुमार, माता पुनीता देवी सहित परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, शहर के पानी टंकी निवासी श्रेया सुमन ने (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में 359वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। श्रेया के पिता नवीन कुमार सिंह व चाचा विनय सिंह ने बताया कि श्रेया बचपन से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं तथा उसने अपनी लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.