Latehar News: निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराएं: डीसी
लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में भवन निर्माण प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान विभिन्न भवन निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्य पूर्ण होने की स्थिति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वीकृत योजनाओं तथा लंबित कार्यों की जानकारी ली गई। डीसी ने योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित स्थल जांच एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 12 प्रखंडों में बन रहे कार्यालय भवन के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.