लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह की महिला उम्मीदवार सरिता देबी पति रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा में नियमों की अनदेखी कर महिला की जगह पुरुष को सहायक सचिव चयन करने का सीधा आरोप लगाया है। इस संबंध में सरिता ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 के कंडिका 13 में सहायक सचिव के चयन में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का साफ उल्लेख है। पर ग्रामसभा में इसकी अनदेखी की गई। वहीं महिला उम्मीदवार ने इसकी लिखित शिकायत बरवाडीह के बीडीओ से करने की बात कही। इधर मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम सभा कराने संबंधी बीडीओ द्वारा निर्गत पत्र में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने संबंधी कोई उल्लेख नहीं है। यह भी पढ़ें- Latehar News: पेसा के तहत सरईडीह में विशेष ग्रामसभा आयोजित, आकाश पासवान बने ग्रामसभा के सहायक सचिव

ह...