लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की निजी लैब से जांच कराने और परिजन से पैसे लेने के आरोप का डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर एसडीएम दिनेश कुमार ने बुधवार को जांच की। एसडीएम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों एवं संबंधित मरीज के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवा के स्टॉक की भी जांच की। बताया जाता है कि नौ वर्षीय मरीज सिवानी की माता बबीता देवी ने अस्पताल में निजी लैब से जांच कराने और पांच सौ रुपये लिए जाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए इससे पूर्व सीओ बालेश्वर राम,बीडीओ सोमा उरांव,सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता आदि अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की थी और स्थानीय प्रशासन द्वारा मरीज के घर जाकर परिजनों से भी आरोप...