लातेहार, सितम्बर 13 -- Latehar News: गारू प्रतिनिधि। गारू प्रखंड के गारू गांव में उपेंद्र पंडित के घर के समीप लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे नाली मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने योजना से संबंधित जानकारी मांगी है।

नाली निर्माण में अनियमितता नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर पूर्व में मामला सामने आने के बाद बीडीओ एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद नाली में ईंट की जोड़ाई सहित अन्य कार्य शुरू कराए गए। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि निरीक्षण के बाद कार्य में सुधार की पहल तो हुई, लेकिन नाली मरम्मत से जुड़े कई कार्य अब भी अधूरे हैं। इससे ग्रामीणों में असंतोष है।

कार्य की निगरानी की मांग ग्रामीणों ने कहा कि योजना के प्राक्कलन के अनुसार नाली में किन-किन कार्यों को कराया जाना है, इसकी स्पष्ट जानकारी...