Latehar News: नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। थाना कांड संख्या 05/26 के नामजद आरोपी को बारियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कांड का नामजद अभियुक्त क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुलसू निवासी बीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास सहित कई पुलिस पदाधिकारी, एसआई तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.