लातेहार, सितम्बर 18 -- Latehar News: लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय के सभागार में एनएसएस के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा भारत अभियान के तहत 100 सप्ताह का संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद सदस्य बंसी यादव उपस्थित थे। एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. नरेश पांडेय ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि बंसी यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्राचार्य ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी, देवेंद्र सिंह, कविता कुमारी, धीरज कुमार समेत विद्यार्थी व शिक्षक-कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: यु...