लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: महुआडांड़/नेतरहाट, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र के बरदउनी कलां गांव में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा नियम, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा तथा डायल-112 की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया। पुलिस ने लोगों को बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत लेकर थाना आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बरदउनी कलां के अलावा छगरही एवं बरदउनी खुर्द के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...