लातेहार, अक्टूबर 12 -- नशा मुक्ति जागरूकता रैली Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी, हुटाप के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर सचिव श्री भारती ने कहा कि नशा समाज की प्रगति में बड़ी बाधा है। इसका सबसे बुरा असर युवाओं के भविष्य और परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को नशे के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। रैली में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और डी-फार्मा के विद्यार्थियों ने भाग ...