Latehar News: नवरंग चौक से डेमू गांव तक जर्जर सड़क बनी परेशानी, मरम्मत की उठी मांग
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नवरंग चौक से डेमू गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर छोटे-बड़े दो दर्जन से अधिक गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों का आवागमन जोखिमभरा हो गया है।
सड़क की स्थिति बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।स्थानीय निवासी पंकज तिवारी विपिन कुमार,संजय यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग पांच वर्ष पूर्व सड़क का जीर्णोद्धार कराया गया था। इसके बाद से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। समय के साथ सड़क की पिचिंग उखड़ गई है और कई स्थानों पर मिट्टी भी बह गई है, जिससे सड़क पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.