लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के स्टेशन क्षेत्र स्थित नवरंग चौक नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक गुरुवार को सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

नई समिति का गठन पूजा आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन भी किया गया। नई कमेटी में ज्ञानचंद पांडेय, सुशील कुमार अग्रवाल और ललित कुमार पांडेय को संरक्षक बनाया गया है। वहीं यदुनाथ सिंह को अध्यक्ष, कुणाल पांडेय (सोनू बाबू) को सचिव, पंकज तिवारी को सह सचिव, अमरजीत सिंह और धनेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश अग्रवाल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहितेश अग्रवाल, रवि वर्मा, दीपक सिंह, धर्मेंद्र प्...