Latehar News: नवपदस्थापित थाना प्रभारी से मिले भाजपा नेता
लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान से गुरुवार को भाजपा नेता मोती सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने थाना प्रभारी को शाल एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर लातेहार में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा नेता मोती सोनी ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: थाने के नए भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.