Latehar News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच प्रतिमा का हुआ विसर्जन
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों में शारदीय दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित मेलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं,कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार की देर शाम बालूमाथ मुख्यालय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल भावुक हो गया। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने माता रानी को विदाई दी। गाजे बाजे और जयकारों के बीच निकाले गए विसर्जन जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा से सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। बालूमाथ के अलावा ब्लॉक,मुरपा,बालू, गणेशपुर,आरा,मकइयाटांड़, पिंडारकोम,शेरगढ़ा और झाबर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.