लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ा रेलवे ब्रिज के पास बुधवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला की पहचान गणेशपुर ग्राम निवासी विमल साहू की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई हैं। घटना के बाद परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल आरती देवी अपने पुत्र आयुष कुमार गुप्ता के साथ बाइक पर सवार होकर बालूमाथ आ रही थी। इसी दौरान नगड़ा रेलवे ब्रिज के पास वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...