लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ शहर में कोयला लदे हाईवा और ट्रकों की लगातार आवाजाही से उड़ रही धूल,जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर व्यवसायिक संघ परेशान हैं। बुधवार को व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधिओं व स्थानीय लोगों ने सीओ बालेश्वर राम एवं थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा को आवेदन सौंपकर शहर में भारी कोयला वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लगाने तथा कोयला वाहनों के लिए स्थायी बाईपास सड़क निर्माण कराने की मांग की।

समस्या का वर्णन संघ ने आवेदन में कहा है कि तुबेद तेतरियाखाड़ और मगध कोल परियोजनाओं से निकलने वाले कोयला लदे वाहन बालूमाथ की घनी आबादी वाले मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क पर जमा कोयले की धूल वाहनों के आवागमन के दौरान उड़कर पूरे शहर में फैल रही है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ स्वास्थ्य संब...