लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। कामता पंचायत के दामोदर गांव के जोबिया टोला में दर्जनों एकड़ में लगी धान की फसल पीली होकर सूख जाने से किसान चिंतित हैं। किसानों का दावा है कि खेतों में लगाए गए करीब 100 प्रतिशत धान के पौधे पीले होकर झुलस गए हैं। प्रभावित किसानों ने फसल का सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। मंगलवार को जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सह किसान नेता अयूब खान दामोदर गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर खेतों में लगी फसल का जायजा लिया। किसान रामलाल उरांव, JNICALL जहां, बसंती देवी और राजो देवी ने बताया कि उन्होंने जोबिया स्थित कामता लैम्पस से करीब 50 किलो धान बीज खरीदकर लगभग दो एकड़ जमीन में लगाया था。

किसानों की चिंताएँ किसानों के अनुसार शुरुआत में फसल सामान्य थी, लेकिन पौधे करीब ए...