Latehar News: धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : डीसी
लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन, पैक्स एवं लैम्प्स की स्थिति, राइस मिलों की टैगिंग और किसानों के भूमि सत्यापन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की प्रस्तावित सूची की समीक्षा की गई। डीसी ने विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप केंद्रों का चयन करने और वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही केंद्रों पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और राइस मिलों से टैगिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.