लातेहार, नवम्बर 7 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर शुक्रवार को धनतेरस पर लातेहार शहर समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाजार गुलजार रहे। लोगों ने सोना-चांदी, बर्तन, दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह में ग्राहकों की संख्या कम रहने से कारोबारियों में थोड़ी चिंता दिखी, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक दुकानों पर इतनी भीड़ रही कि मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। धनतेरस पर लोगों ने सोना-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सो...