Latehar News: दो साल में ही ध्वस्त हुआ सरना स्थल के मंडप का छत
लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। आदिवासी परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के उद्देश्य से सदर प्रखंड के जड़ेयांग गांव स्थित सरहुल सरना स्थल में बनाया गया मंडप महज दो वर्ष के भीतर ध्वस्त हो गया। मंडप की छत गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व सरहुल सरना स्थल की घेराबंदी एवं मंडप निर्माण का कार्य कराया गया था। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सरना स्थल, मसना स्थल और देवस्थल के संरक्षण के नाम पर कई योजनाएं संचालित की गई हैं। जड़ेयांग गांव में मंडप की छत गिरने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.