Latehar News: दो महीने से राजडण्डा गांव में बिजली गुल, लोग परेशान
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजडण्डा गांव में पिछले दो महीने से बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से जहां खेती-बारी का काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत हो रही है। खासकर विद्यार्थियों को शाम के समय पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। वहीं, खेती-बारी से जुड़े कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। दो महीने से बिजली बाधित रहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.