Latehar News: दो भाईयों को झूठे केस में फंसाने का आरोप, एसपी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी उदय सिंह व विजय सिंह (दोनों भाईयों) ने एसपी को आवेदन देकर झूठे एससी-एसटी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 28 जून 2026 को कुंदरी गांव निवासी संजय उरांव द्वारा सेमरिया नदी से अवैध रूप से ट्रैक्टर से बालू ढुलाई की जा रही थी। इसका ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विरोध किया और प्रशासन को बुलाकर ट्रैक्टर को सौंप दिया। उनका दावा है कि मौके पर सभी वर्गों के ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन बाद में केवल उन्हें ही झूठे एससी-एसटी मामले में आरोपित कर दिया गया। आवेदन में कहा गया है कि घटना का मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड की गई है,जो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। पीड़ितों ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.