Latehar News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, रेफर
लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डाकादीरी गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बारियातू प्रखंड के बरनी गांव निवासी महेश गंझू तथा सलगी गांव निवासी संदीप तुरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाकादीरी गांव के पास दोनों बाइक आमने सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक सुरेंद्र कुमार एवं खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से दोनों का प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.