Latehar News: दो बाइकों की टक्कर में चौकीदार समेत दो घायल,एक रेफर
लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के गिद्दी मोड़ के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बारियातू थाना में पदस्थापित चौकीदार विकास गंझू घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नितेश कुमार राजगुरु गांव निवासी भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चौकीदार विकास गंझू बारियातू थाना से ड्यूटी कर घर छाताबार गोनिया जा रहा था। इसी दौरान गिद्दी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे नितेश कुमार की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.