Latehar News: दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान
लातेहार, नवम्बर 9 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार पहली घटना कुई गांव की है, जहां 20 वर्षीय रौशन कुमार राम पिता श्रवण राम की मौत हो गई। रौशन मनिका में निर्माणाधीन अस्पताल में नाइट गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं दूसरी घटना नामुदाग गांव की है। यहां मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी खुर्शीद अंसारी की मौत हो गई। वह वर्तमान में नामुदाग में रहकर कबाड़ खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घटनाओं के पीछे घरेलू और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.