Latehar News: दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लातेहार, अगस्त 10 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। सावन के दूसरी सोमवारी को महादेव शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय और हर-हर शंभू के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। उधर बेतला में मौके पर शिवभक्तों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली। इसमें शामिल श्रद्धालु जुलूस की शक्ल में बोल बम,जय शिव, हर हर महादेव आदि जयकारों से वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.