लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्शनगर स्थित नदी पुल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। दिनोंदिन जो स्थिति बन रही है कभी भी कोई बड़ा हादसा नदी पुल में हो सकता है। मुन्ना, हेमंत, संतोष आदि लोगों ने बताया कि पुल पर रेलिंग भी नहीं है। लोगों खासकर बच्चों और जानवरों को हमेशा पुल से नदी में गिरने का भय बना रहता है। वाहन चालक भी बड़ी संभल कर पुल से वाहनों को लेकर आना जाना करते हैं। काफी पुराना इस पुल के दोनों तरफ घुमावदार मोड़ है और ढलान भी है। पुल के बगल में छलका पूर्व से बना हुआ है। पुल से जाने में जोखिम देख कई लोग छलका से आना जाना करते हैं। छलका में फिसलन के कारण गिरने की भी आशंका हमेशा बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...