लातेहार, अक्टूबर 13 -- दुर्गोत्सव से सजे मेले और बाजार Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। दुर्गोत्सव को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। पूजा पंडालों के आसपास मेला-बाजार सजने लगे हैं। कहीं खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हैं, तो कहीं देशी व्यंजनों की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। पूजा पंडालों के आसपास चहल-पहल बढ़ने से बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। दर्शन के बाद लोग आसपास लगने वाले मेले में घूमते हैं और बच्चों के लिए खिलौने समेत अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करते हैं। वहीं, देशी व्यंजनों के शौकीन लोग धुसका, चाट, गोलगप्पे और समोसे का आनंद लेते हैं। इसे देखते हुए दुकानदारों ने...