लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। दशहरा पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लातेहार पुलिस को 25 नई अपाची बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। शनिवार को न्यू पुलिस लाइन परिसर में एसपी कुमार गौरव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन बाइकों से लगातार पेट्रोलिंग कराई जाएगी। इससे पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी और असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। हरी झंडी दिखाने के बाद पुलिसकर्मियों ने नई बाइकों के साथ शहर के विभिन्न प्रमु...