Latehar News: दुर्गा पूजा पर जागरण नाइट का आयोजन, झूमे श्रद्धालु
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के गढ़वाटांड़ स्टेडियम में श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर नव युवक पूजा समिति के द्वारा दशहरा की रात जागरण नाइट का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमिटी के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद जैसे ही कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की, पूरा गढ़वाटांड़ परिसर संगीत और भक्ति के रंग में रंग गया। प्रसिद्ध गायिका गायत्री यादव और दीपिका ओझा के साथ गायक मुकुल सिंह एवं बंसल ओझा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की एक से बढ़कर एक भक्ति गीत की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी ने अपनी बेहतर प्रस्तुति से देर रात तक दर्शकों को खूब झुमाया। इधर रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.