लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने की। बैठक में अंचल अधिकारी ने कहा कि सभी समितियां आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मां दुर्गा की पूजा करें। बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि दुर्गा पूजा सौहार्द और एकता का प्रतीक पर्व है,इसलिए सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए इसे मनाएं। वहीं थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न डालें।बैठक में पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार,होसेग डांग,बालूमाथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू,रवि रजक,जितेंद्र कुमार,मनन कुरैशी,श्याम...