Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर चंदवा में समितियों ने कसी कमर
लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर चंदवा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने को लेकर बुध बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर तथा थाना टोली में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और समिति का पुनर्गठन किया गया। बुध बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से धनेश प्रसाद को दुर्गा मंडल बुधबाजार का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने तथा आसपास के मार्गों को आकर्षक रोड लाइट से सजाने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सांकुल गांव में दुर्गा पूजा मनाए जाने को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.