लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। शहर के बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप मेंस वेयर नामक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी की दिन दहाड़े चोरी कर ली गई। इस संबंध में दूकानदार राहुल कुमार में चंदवा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन कि तरह गुरुवार कों भी सुबह करीब 8:15 बजे वह अपना दुकान खोल कर साफ सफाई कर रहे थे। इसी क्रम में वह पानी लेने के लिए दुकान से निकले। वापस लौटने पर उन्होंने अपना ग्रे ब्लैक रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटी जेएच01 एफजेड/9145 गायब पाया। आसपास पूछताछ करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस आधार...