Latehar News: दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर चंदवा में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह
लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। दिशोम गुरु स्व़ शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो चंदवा प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड बैंक लातेहार की मेडिकल टीम की देखरेख में कुल 15 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शिविर में कुमार नवनीत, ब्रह्मदेव प्रजापति, मोहित कुमार समेत अन्य रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए रक्त उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं अंकित तिवारी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.