Latehar News: दस अक्तूबर को कलशयात्रा निकाली जायेगी
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित अंबाकोठी में श्री रामचरितमानस नवाह्ण पारायण पाठ महायज्ञ के 53वें अधिवेशन को धूमधाम एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर गुरुवार की रात अशोक कुमार महलका के आवासीय परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के निर्णय समिति के कोषाध्यक्ष विनोद महलका ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में पंडाल निर्माण, मूर्ति सज्जा एवं आकर्षक सजावट, साउंड व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर आगामी 10 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.