लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ थाना के नए थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने सोमवार को लोध फॉल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कहा कि सावन माह में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने फॉल में तैनात गार्ड कर्मियों को सतर्क रहने और पर्यटकों से सौम्यता से पेश आने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: एसडीपीओ ने मासिक अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारी को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...