लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते जमीन विवाद के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार 15 जुलाई को चंदवा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया है। शिविर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशासन की पहल का उद्देश्य लंबित विवादों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से निपटाना है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और अनावश्यक कानूनी उलझनों से बचा जा सके। शिविर में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सीआई एवं संबंधित हल्का कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही मामलों की सुनवाई करेंगे। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी फरियादियों से अपील की है कि वे अपने जमीन संबंधी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर थाना परिसर पहुंचे...