Latehar News: त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा टीम ने की एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स जब्त
लातेहार, अक्टूबर 12 -- चंदवा बाजार में खाद्य सुरक्षा जांच अभियान Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंदवा बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों होटलों, दुकानों और ठेलों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ दुकानों में एक्सपायरी डेट वाले कोल्ड ड्रिंक्स मिले, जिन्हें जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम ने होटलों में इस्तेमाल होने वाले पनीर, मिठाइयों में हानिकारक रंगों और रसायनों की मिलावट की जांच की। साथ ही दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों को सुरक्षित सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। खबर लिखे जाने तक जांच में खाद्य पदार्थों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.