Latehar News: तीन नदियों को पार कर प्रखंड मुख्यालय जाते हैं ग्रामीण, पुल निर्माण की मांग
लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: पुल निर्माण की मांग महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुटिया से बेलवार गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क आज भी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 8 किमी की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को रास्ते में पड़ने वाली तीन नदियों को पैदल ही पार करना पड़ता है। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। नदियों में पानी बढ़ जाने से गांव का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को उपज मंडी तक ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से वे तीनों नदियों पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अबतक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीसी और विधायक से मांग की है कि चुटिया-बेलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.