लातेहार, सितम्बर 14 -- Latehar News: बारियातू। प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखा। महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से तीज व्रत की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई व श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। घरों में विशेष पकवान बनाए गए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने की हरितालिका तीज यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत यह भी पढ़ें- Sasaram News: हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा...