Latehar News: तरवाडीह पंचायत में 12 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: लातेहार। सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत के ओरवाई एवं भोखाखांड़ गांव में 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आर. शरण संस्था की ओर से डॉ. रमेश शरण की द्वितीय पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी करेंगी। शिविर में सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरनाथ प्रसाद, डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ. विवेक एवं डॉ. अलिशा टोप्पो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक जांच, दवाइयों और टॉनिक का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सासाराम में 12 जुलाई को नि:शुल्क न्यूरो सेवा शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- Bijnor News: वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.