लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदा. रेशमा रेखा मिंज ने सभी बीएलओ को डोर टू डोर जाकर गणना पत्र का वितरण करने तथा उसे सही ढंग से भरवाने का निर्देश दिया है। वहीं बीडीओ मिंज ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत गत 30 जून से आगामी 29 जुलाई तक संचालित गणना पत्र वितरण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी हालत में सूची से नहीं छूटने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान बीएलओ उमेश बैठा,अखिलेश विश्वकर्मा, रामाधार सिंह,शोभा देबी समेत अधिक संख्या में मतदाता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: डीसी ने एसआआईआर अभियान का किया औचक निरीक्षण यह भी पढ़ें- Dumka News: एसआईआर को लेकर इल...