Latehar News: डोकी में दूसरे दिन भी हाथी ने घर किया क्षतिग्रस्त, अनाज खाया
लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोकी पंचायत में जंगली हाथी का आतंक लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार की देर रात हाथी ने पंचायत के पगार गांव में आदिम जनजाति परहिया परिवार के सुरेश परहिया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखा अनाज भी खा गया। पीड़ित सुरेश परहिया ने बताया कि हाथी के हमले से उनके घर और खाने की सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वन विभाग से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके। गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व भी डोकी पंचायत के बरियातू गांव में एक जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया था। यह भी पढ़ें- Latehar News: हाथी ने घर किया ध्वस्त, धान के बिचड़े को रौंदा लगातार दो दिनों से हाथी के उत्पात के कारण आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.