Latehar News: डॉ. अंजना ने सदर अस्पताल की उपाधीक्षक का पदभार संभाला
लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार सदर अस्पताल की नई उपाधीक्षक के रूप में डॉ. अंजना ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर इलाज, आवश्यक सुविधाएं और बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से मरीजों के हित में प्रभावी कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के नए डीएस डॉ फरहाना ने संभाला पदभार, डॉ. रंजीत को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.