Latehar News: डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व सर्पदंश उपचार पर दिया जोर
लातेहार, जुलाई 30 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मातृ व शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटीनेटल चेकअप), एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 एवं पेंटा-3 टीकाकरण, ओपीवी-1 कवरेज, कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) की कार्यप्रणाली तथा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, आवश्यक जांच व नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपलब्धता, दवाओं का पर्याप्त भंडारण तथा आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर भी चर्चा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.