लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर प्रखंड के ग्राम कुरा निवासी आसिया प्रवीन ने डीसी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर रोजगार एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। आवेदिका ने अपने आवेदन में बताया कि उनके परिवार में आय अर्जित करने वाला कोई सदस्य नहीं है, जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदिका ने बताया कि उन्होंने बीए के चौथे सेमेस्टर तक की पढ़ाई की है तथा उन्हें कंप्यूटर का भी ज्ञान है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिसपर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का नि...